Wed, जून 3, 2026 | ई-पेपर

Switch to English Website

Sensex (74,346.17)

-303.67 (-0.41%) ट्रेंड

होम / Uncategorized / Delhi Fire Tragedy: दिल्ली के मालवीय नगर में होटल में भीषण आग, 21 लोगों की मौत; कई विदेशी नागरिक भी

Auto Draft

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई, मृतकों में कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

Tragedy

Last Updated: 3 जून 2026 | 4:08 PM IST

हाइलाइट्स

  • RBI ने कहा है कि सोने की कीमतों में तेजी के कारण गोल्ड रिजर्व का मूल्य पिछले एक साल में करीब 40 अरब डॉलर बढ़कर 120 अरब डॉलर तक पहुंच गया है।

Delhi Fire Tragedy: दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक बेड एंड ब्रेकफास्ट होटल में लगी भीषण आग ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। इस दुर्घटना में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में मध्य एशिया और अफ्रीकी देशों के कई विदेशी नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं।

होटल में मची अफरा-तफरी, 40 से अधिक लोगों को बचाया गया

जानकारी के अनुसार, आग हौज रानी स्थित ‘फ्लोरिश स्टे’ नामक बी एंड बी होटल में सुबह करीब 8:45 बजे लगी। शुरुआती सूचना में आग का स्थान लेमन ग्रीन रेस्तरां बताया गया था, लेकिन बाद में पुलिस ने स्पष्ट किया कि आग होटल परिसर में लगी थी।

#WATCH | दिल्ली: आज मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) को सुबह 09:45 बजे इसकी सूचना मिली। DFS के कर्मचारियों ने बेसमेंट से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और CATS एम्बुलेंस से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। नेहरू प्लेस (NRN) फायर स्टेशन के… https://t.co/FjeeYglXw3 pic.twitter.com/8Hzdij65vF

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026

आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर 40 से अधिक लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। इनमें से 21 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसके चलते मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

आग लगने के कारणों की जांच जारी
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हुई हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Company Last (Rs) Gain % IFCI 81.04 13.04 RHI Magnesita 376.35 9.20 Ather Energy 1025.05 6.81 Wockhardt 2095.25 6.43 Ola Electric 42.12 5.59 Tejas Networks 567.10 5.54 आगे पढ़े >>

प्रधानमंत्री ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मालवीय नगर में आग की घटना में लोगों की मौत बेहद दुखद है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भी जताई संवेदना
दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह बेहद दर्दनाक हादसा है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

Also Read | Services PMI: मई में सर्विसेज सेक्टर की ग्रोथ 6 महीने के हाई पर, मजबूत मांग और नए ऑर्डर का दिखा दम

वहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी हादसे पर शोक जताते हुए कहा कि दिल्ली सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

कई एजेंसियों ने मिलकर चलाया राहत अभियान
मुख्यमंत्री ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), कैट्स एम्बुलेंस सेवा और अन्य आपातकालीन एजेंसियों की टीमों को मौके पर भेजा गया। सभी एजेंसियों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया और फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया।

इस दर्दनाक हादसे ने राजधानी में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

First Published - जून 3, 2026 | 3:43 PM IST

Advertisement

Advertisement