स्टेप-अप SIP में आप अपनी निवेश राशि को नियमित अंतराल पर बढ़ा सकते हैं। यह वार्षिक (Yearly) या आधार राशि (Fixed Amount) के अनुसार तय की जा सकती है। उदाहरण: हर साल ₹500 या ₹1000 की वृद्धि, या 10% की सालाना बढ़ोतरी।
| कुल निवेश | ₹47,81,227 |
| अनुमानित रिटर्न | ₹36,54,588 |
| कुल वैल्यू | ₹84,35,816 |
स्टेप-अप SIP कैलकुलेटर क्या है?
स्टेप-अप SIP कैलकुलेटर एक ऐसा टूल है, जो यह अनुमान लगाता है कि अगर आप हर साल अपनी एसआईपी राशि बढ़ाते हैं, तो आपका निवेश भविष्य में कितना बनेगा। यह आपकी बढ़ती आमदनी और ज्यादा बचत करने की क्षमता को ध्यान में रखता है।
सामान्य एसआईपी कैलकुलेटर यह मानकर चलता है कि आप पूरे समय एक ही रकम निवेश करेंगे, लेकिन यह हकीकत में सही नहीं होता। जैसे-जैसे आपका करियर आगे बढ़ता है, आपकी आमदनी बढ़ती है और आपके पास ज्यादा बचत करने की क्षमता भी आती है।
इसलिए जरूरी होता है कि आप अपनी एसआईपी की रकम भी धीरे-धीरे बढ़ाएं। ऐसा करने से लंबे समय में आपका फंड काफी बड़ा बन सकता है। स्टेप-अप एसआईपी कैलकुलेट इसी बढ़त का असर दिखाने में मदद करता है।
स्टेप-अप SIP कैलकुलेटर आपकी कैसे मदद करता है?
स्टेप-अप एसआईपी कैलकुलेटर आपको यह समझने में मदद करता है कि समय के साथ एसआईपी राशि बढ़ाने से आपके निवेश पर क्या असर पड़ता है। यह आपको सामान्य एसआईपी और स्टेप-अप एसआईपी के रिटर्न में फर्क दिखाता है और यह भी बताता है कि किसी खास वित्तीय लक्ष्य को पाने के लिए हर साल एसआईपी कितनी बढ़ानी चाहिए।
स्टेप-अप SIP कैलकुलेटर का फॉर्मूला
स्टेप-अप एसआईपी कैलकुलेटर आपके निवेश के भविष्य की कीमत निकालता है। इसमें आपकी शुरुआती एसआईपी राशि, रिटर्न की दर, कितनी बार ब्याज जुड़ता है, निवेश की अवधि और हर साल एसआईपी में होने वाली बढ़ोतरी को ध्यान में रखा जाता है।
आमतौर पर आपको खुद कोई फॉर्मूला लगाने की जरूरत नहीं होती, क्योंकि कैलकुलेटर यह काम अपने आप कर देता है। फिर भी यह समझना अच्छा होता है कि स्टेप-अप एसआईपी में पैसा कैसे बढ़ता है। इसमें हर साल आपकी एसआईपी राशि को एक तय प्रतिशत या एक तय रकम से बढ़ाया जाता है। आइए, अब फॉर्मूले पर एक नजर डालते हैं…
Future Value = P × [(1 + r/n)^(nt) – 1] / (r/n) + S × [(1 + r/n)^(nt) – 1] / (r/n)
इस फॉर्मूले में:
- P = आपकी शुरुआती SIP राशि
- r/n = सालाना रिटर्न को साल में होने वाली कंपाउंडिंग से भाग दिया गया
- nt = निवेश की कुल अवधि (साल) × साल में कंपाउंडिंग की संख्या
- S = हर साल SIP में की जाने वाली बढ़ोतरी
असल में इन फॉर्मूलों से ज्यादा आसान है स्टेप-अप एसआईपी कैलकुलेटर का इस्तेमाल करना, जो आपको सीधे बता देता है कि आपकी बढ़ती एसआईपी से भविष्य में कितना पैसा बन सकता है।
बिजनेस स्टैंडर्ड स्टेप-अप SIP कैलकुलेटर का उपयोग कैसे करें?
स्टेप-अप एसआईपी कैलकुलेटर से एसआईपी का रिटर्न जानना बहुत आसान है। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
स्टेप 1: हर महीने निवेश की जाने वाली राशि डालें।
स्टेप 2: एनुअस स्टेप-अप (सालाना एसआईपी राशि में कितनी बढ़ोतरी करेंगे) दर्ज करें।
स्टेप 3: निवेश की अवधि (कितने समय बाद पैसा चाहिए) दर्ज करें।
स्टेप 4: अनुमानित ब्याज या रिटर्न की दर डालें।
सारी जानकारी भरने के बाद ‘Calculate Now’ बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद आपको आपके निवेश से होने वाला अनुमानित मुनाफा, कुल रिटर्न, एक ग्रोथ टेबल और ग्रोथ चार्ट दिखाई देगा, जिससे आप समझ सकेंगे कि आपका पैसा समय के साथ कैसे बढ़ेगा।
स्टेप-अप SIP कैलकुलेटर के फायदे
एक बार स्टेप-अप एसआईपी शुरू हो जाने के बाद उसमें बदलाव करना आसान नहीं होता, इसलिए यह कैलकुलेटर आपको निवेश शुरू करने से पहले ही अनुमान लगाने में मदद करता है।
इसे इस्तेमाल करना बहुत आसान है।
यह बिल्कुल मुफ्त है और आप इसे कभी भी, कहीं से भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे चलाने के लिए आपको किसी की मदद लेने की जरूरत नहीं होती।
Your browser does not support the video tag.
भारत में सर्वश्रेष्ठ म्युचुअल फंड
संबंधित प्रश्न
स्टेप-अप SIP कितनी फ्रीक्वेंसी में उपलब्ध है?
क्या मैं पहले से चल रही SIP को स्टेप-अप में बदल सकता/सकती हूं?
कुछ म्युचुअल फंड कंपनियां पहले से चल रही SIP को स्टेप-अप में बदलने की सुविधा देती हैं, लेकिन यह सभी फंड हाउस में उपलब्ध नहीं होता। ऐसे में आपको या तो मौजूदा SIP को रद्द करके नई स्टेप-अप SIP शुरू करनी होती है, या एक नई स्टेप-अप SIP उसी फंड में जोड़नी होती है।
स्टेप-अप क्यों जरूरी है?
स्टेप-अप जरूरी इसलिए है क्योंकि:
आपकी आय समय के साथ बढ़ती है, तो निवेश भी उसी के अनुसार बढ़ना चाहिए।
यह आपको महंगाई की मार से बचाने में मदद करता है।
इससे दीर्घकाल में बड़ी पूंजी जुटाई जा सकती है, जो स्थिर SIP से संभव नहीं होता।
उदाहरण: ₹5,000 की SIP में अगर हर साल ₹1,000 का स्टेप-अप हो, तो 15 साल में आपका निवेश ₹20 लाख से ऊपर हो सकता है, जो सामान्य SIP से कहीं अधिक है।
स्टेप-अप SIP Conventional SIP से कैसे अलग है?
| पैरामीटर्स | Conventional SIP | स्टेप-अप SIP |
|---|---|---|
| निवेश राशि | स्थिर रहती है | समय के साथ बढ़ती है |
| लचीलापन (फ्लैक्सिबिलिटी) | सीमित | अधिक |
| पूंजी निर्माण | धीमा | तेज |
मैं स्टेप-अप SIP कब शुरू कर सकता/सकती हूं?
आप स्टेप-अप SIP नई SIP शुरू करते समय ही चुन सकते हैं। इसमें स्टेप-अप राशि और उसकी फ्रीक्वेंसी तय करनी होती है। कुछ AMC (Asset Management Companies) आपको SIP के साथ-साथ स्टेप-अप विकल्प ऑनलाइन फॉर्म में भरने का विकल्प देती हैं।
SIP निवेश के क्या फायदे हैं?
नियमित निवेश की आदत: छोटी रकम से भी निवेश करना आसान होता है।
रुपया लागत औसतन (Rupee Cost Averaging): बाजार के उतार-चढ़ाव का असर कम होता है।
लंबी अवधि में वेल्थ क्रिएशन: कंपाउंडिंग के जरिए बड़ी राशि बन सकती है।
लचीलापन और पारदर्शिता: आप SIP कभी भी शुरू या बंद कर सकते हैं।
डिसिप्लिन और लक्ष्य आधारित निवेश: SIP के ज़रिए आप अपने वित्तीय लक्ष्यों (जैसे घर, शिक्षा, रिटायरमेंट) की योजना बना सकते हैं।